पहली बार जानें इतने खास रोचक तथ्य... | Part 2




21. पैसा ऐसी पहले नंबर की चीज है जिसके बारे में जोड़े सबसे अधिक बहस करते हैं। 

22. जब आसमान की बिजली गिरती है तब तापमान 30,000 डिग्री तक हो सकता है। 

23. हर बार जब भी आप पूरा चांद देखते हैं हर बार इसकी एक ही साइड ही दिखती है।

24. शहद अकेला ऐसा प्राकृतिक पदार्थ है जो कभी खराब नहीं होता।

25. ऑस्ट्रेलिया अकेला ऐसा महाद्वीप है जहां कोई भी एक्टिव ज्वालामुखी नहीं है।

26. दुनिया की सबसे लंबी स्ट्रीट टोरंटो की योंगे स्ट्रीट है। कनाडा स्थित यह स्ट्रीट 1,896 किमी लंबी है।

27. दुनिया की 90 प्रतिशत जनसंख्या किस करती है।

28. कोकाकोला में शुरूआत में कोकीन मिला होता था।

29. सभी कीड़ों की 6 टांगे होती हैं। 

30. पूर्वी अफ्रीका में केले से बनी बीयर बिकती है।

31. जिराफ अपनी 21 इंच लंबी जीभ से कान साफ करता है।    > 

32. ऑस्ट्रेलिया को शुरूआत में न्यूहोलेंड के नाम से जाना जाता था। > 

33. एक दिन में आप इतनी बार पलके झपकाते हैं कि वह आधे घंटे की आंखें बंद होने के बराबर होता है। 

34. आपके पैर के पंजे में 26 हड्डियां हैं।

35. औसतन इंसान के दिमाग में 78 प्रतिशत पानी होता है।

36. अगर 1 से लेकर 100 तक संख्याओं को लगातार जोड़ा जाए तो जोड़ 5020 होता है।

37. स्पंज में ठंडा पानी गर्म पानी से ज्यादा ठहरता है।

38. धरती पर हर मिनिट में 6,000 बार बिजली गिरती है।

39. आग उपर की तरफ, नीचे की तरफ की अपेक्षा अधिक तेजी से बढ़ती है।

40. ऊंट के दूध का दही नहीं जमता।

41. हाथी चौबीस घंटों में 4,5 घंटे के लिए सोता है। 

42. गाय को सीढ़ी चढ़ना संभव है जबकि वे सीढ़ी उतर नहीं सकती।  >   > 

43. मेंढ़क आंख बंद करके ही कुछ निगल सकता है। 

44. इंसान की जीभ सबसे अधिक तेजी से ठीक होती है।

45. आपके साथ नौ मिलियन और लोगों का भी जन्मदिन होता है।

46. 1 मिनिट तक किस करने से 26 कैलोरी जलती है।

47. सोने में आप ज्यादा कैलोरी जलाते हैं बयाय टीवी देखने के।

48. आमतौर पर मेंढ़क पानी नहीं निगलते। उनकी स्किन के माध्यम से उन्हें नमी मिल जाती है।

49. मगरमच्छ की जीभ नहीं हिलती।

50. हर इंसान औसतन जिंदगी के 25 साल सोते हुए बिताता है।

Source : WebDunia

पहली बार जानें इतने खास रोचक तथ्य... | Part 1

सामान्य ज्ञान की कुछ बातें आपको पता है और कुछ आप अब तक नहीं जानते। कुछ ऐसे तथ्य हैं जिनका भरोसा करना है मुश्किल परंतु वे हैं एकदम सत्य। जानिए ऐसी ही रोचक बातें जो आपके सामान्य ज्ञान में करेंगी जबरदस्त वृद्धि....    >  


1. दुनिया में 11 प्रतिशत लोग बाएं हाथ का इस्तेमाल करते हैं। > 

2. अगस्त में सबसे ज्यादा लोग पैदा होते हैं। 

3. खाने का स्वाद उसमें सलाइवा (लार) मिलने के बाद ही आता है।

4. औसतन लोग बिस्तर में जाने के 7 मिनिट में सो जाते हैं।

5. भालू के 42 दांत होते हैं।

6. शुतुरमुर्ग की आंख उसके दिमाग से बड़ी होती है।

7. नींबू में स्ट्राबेरी के मुकाबले अधिक शक्कर होती है।

8. आठ प्रतिशत लोगों में एक अतिरिक्त पसली होती है।

9. दुनिया के 85 प्रतिशत पौधे समुद्र के अंदर होते हैं।


10. हवायन अल्फाबेट सिर्फ 13 होते हैं।

11. मिक्की माउस का इटली में नाम टोपोलिनो है। 

12. एक केकड़े का खून रंगहीन होता है। ऑक्सीजन मिलने के बाद यह नीला हो जाता है। 

13. पक्षियों को निगलने के लिए ग्रेविटी की जरूरत होती है। > 

14. अंग्रेजी अल्फाबेट का सबसे अधिक इस्तेमाल किया जाने वाला लेटर E है।> 

15. विश्व की दो सबसे अधिक कॉमन इस्तेमाल होने वाली भाषाएं मैंड्रियन चायनीज, स्पैनिश और अंग्रेजी है।   

16. बिल्ली के हर कान में 32 मसल्स होते हैं।

17. पर्थ ऑस्ट्रेलिया का ऐसा शहर है जहां सबसे तेज हवा बहती है।

18. इंसान की सबसे छोटी हड्डी कान में होती है।

19. बिल्लियां अपनी जिंदगी का 66 प्रतिशत हिस्सा सोते हुए गुजारती हैं।

20. स्विट्जरलैंड में दुनिया में सबसे अधिक चॉकलेट खाई जाती है। यहां हर व्यक्ति एक साल में 10 किलो के औसत से चॉकलेट खाता है।

‘हवाई जहाज’ के बारे में 25 रोचक तथ्य, About Aeroplane In Hindi

Amazing Facts about Aeroplane in Hindi – हवाई जहाज के बारे में रोचक तथ्य
कोई कहता है, 1895 में शिवकर बापूजी तलपड़े ने किया. कोई कहता है, 1903 में राइट बंधुओं ने किया. श्रेय दिया जाता है राइट बंधुओ को. लेकिन दम तलपड़े की बात में भी है. हम बात कर रहे है हवाई जहाज(विमान) के अविष्कार की. अब यकीन करे तो करे किस पर. बात अगर तथ्यों की करे तो राइट बंधु से लगभग 8 साल पहले हवाई जहाज उड़ाने का कारनामा तलपड़े ने कर दिखाया था. लेकिन इतिहास में उनकी ये खोज खो गई और श्रेय मिला राइट ब्रदर्स को. आज हम आपको हवाई जहाज के बारे मे बहुत कुछ रोचक तथ्यों के माध्यम से बताने जा रहे हैं. I hope आपको पसंद आएगी. So Let’s begin…



1. हर दिन, पूरी दुनिया में लगभग 2 लाख जहाज उड़ान भरते हैं. अभी तक केवल 5% जनसंख्या ही हवाई जहाज में बैठ पाई हैं.

2. तकनीक की इस दुनिया में जहाज खुद को उड़ाने में(Autopilot) सक्षम है बिना पायलट के. लेकिन यात्रियों की सुरक्षा की दृष्टि से control room में पायलट होना जरूरी हैं.

3. हवाई जहाज में काम करने वाले पायलट समेत सभी लोगो को english आनी जरूरी हैं. क्योकिं यह Flight Internatinal language हैं.

4. हवाई जहाज उड़ाने वाले कैप्टन और फर्स्ट अफसर एक तरह का खाना नही खाते, ऐसा इसलिए यदि एक की तबीयत खराब हो जाएं तो दूसरा प्लेन संभाल सकें.

5. जहाज में इमरजेंसी के समय जो ऑक्सीजन माॅस्क आपको दिए जाते है उनके सहारे आप सिर्फ 15 मिनट जिंदा रह सकते हैं.

6. हवाई जहाजों का खाना बहुतों को पसंद नही आता क्योकिं ज्यादा ऊंचाई पर जाने के बाद हमारी जीभ का स्वाद बदल जाता है. इसलिए हवाई जहाज में मिलने वाले खाने में नमक भी ज्यादा डाला जाता हैं.

7. हवाई जहाज में Mercury (पारा) ले जाना सख्त मना है क्योकिं जहाज एल्युमिनियम बना होता है और पारा एल्युमिनियम को नष्ट कर देता हैं.

8. हवाई यात्रा के समय लोग ज्यादा गैस (पाद) छोड़ते है इसलिए जहाजों में बदबू कम करने के लिए चारकोल फिल्टर का इस्तेमाल किया जाता हैं.

9. नील आर्मस्ट्रांग जब पहली बार चाँद पर चले थे तो उनके पास राईट ब्रदर्स के पहले हवाई जहाज का एक टुकड़ा था.

10. किसी अमेरिकन की मौत हवाई जहाज दुर्घटना में होगी इस बात के चांस 1.1 करोड़ लोगो में से 1 के है लेकिन कार दुर्घटना में मरने के चांस 5,000 लोगो में से 1 के हैं.

11. आज तक की 80% हवाई जहाज दुर्घटनाएँ उड़ने के 3 मिनट के अंदर या लैंडिग के समय आखिरी 8 मिनट के अंदर हुई हैं. सबसे बड़ी हवाई जहाज दुर्घटना 1977 में टेकऑफ करते हुए हुई थी जिसमें लगभग 500 लोगो की जान गई थी.

12. बात सन् 1986 की है, एक ‘Voyager’ नाम के जहाज ने पूरी दुनिया का चक्कर लगाया वो भी बिना उतरें और बिना दोबारा फ्यूल भरवाएँ.

13. हर 5 में से 1 आदमी को उड़ने से डर लगता है उसे “Aviophobia” कहते हैं.

14. 1953 से पहले जहाज की खिड़कियों के कौने चकोर होते थे लेकिन एक दुर्घटना हुई तो इसका जिम्मेदार चकोर खिड़कियों को माना गया. तब के बाद जहाज की खिड़कियों के किनारे गोल होने लगे क्योकिं गोल किनारे हवा का ज्यादा विरोध नही करते और इससे जहाज पर अनावश्यक दबाव नही पड़ता.

15. बात सन् 1987 की है, अमेरिका के एक व्यक्ति ने एक एयर लाइन को 69 लाख रूपए देकर हवाई जहाज का आजीवन पास बनवा लिया. 2008 तक उस आदमी ने 10,000 से ज्यादा उड़ान भर डाली. इससे कंपनी को 1 अरब 42 करोड़ रूपए का नुकसान हुआ. 2008 में कंपनी ने हारकर उस आदमी का पास रद्द करना पड़ा.

*16. जहाज में एक ब्लैक बाॅक्स नाम की चीज होती है इसका काम जहाज की दुर्घटना होने पर उसके बारे में जानकारी देना है. चाहे कितनी भी बड़ी दुर्घटना हो जाए, प्लेन के छितड़े उड़ जाए लेकिन इस बात के बहुत ज्यादा चांस है कि ब्लैक बाॅक्स आपको ऐसा का ऐसा मिलेगा. दरअसल, ये ब्लैक बाॅक्स खास तरह की स्टील का बना होता है. तो हम पूरे जहाज को ही इस स्टील का क्यों नही बना देते ? देखो दोस्तों, यदि पूरा जहाज स्टील का बना दिया तो जहाज का वज़न बहुत ज्यादा हो जाएगा और जहाज उड़ नही पाएगा.

17. आपने देखा होगा कि ज्यादातर एरोप्लेन्स सफेद रंग के होते है, ऐसा इसलिए क्योकिं सफेद रंग की वजह से प्लेन में आई हुई खराबी जैसे: क्रेकस (तरेड़), तेल का रिसना आदि आसानी से दिख जाते हैं. साथ ही सफेद रंग गर्मी को रिफ्लेक्ट करता है इसलिए 30,000 फीट की ऊँचाई पर भी प्लेन ठंड़ा रहता हैं.

18. हवाई जहाजों को इस तरह से डिजाइन किया जाता है कि इन पर आसमानी बिजली का कोई असर ना हो. साल में कम से कम 1 बार या हर 1,000 घंटो की उड़ान में 1 बार तो आसमानी बिजली जहाज से टकरा ही जाती है. 1963 के बाद आसमानी बिजली की वजह से कोई प्लेन दुर्घटना नही हुई है. ये सब इंजीनियरिंग का कमाल हैं.

19. हवाई जहाज के टायर में 200 psi प्रेशर की हवा भरी जाती है जो कार के टायर की तुलना में 6 गुना ज्यादा है. अगर हवाई जहाज 273KM प्रति घंटा की रफ्तार से भी जमीन पर उतरे तो भी ये टायर उसे झेल लेंगे. कई बार आपने सुना होगा कि हर लैंडिग के बाद प्लेन के टायर बदलें जाते है. लेकिन ऐसा नही है, लगभग 200-250 लैंडिग के बाद प्लेन के टायर बदल दिए जाते हैं. ये कोई फिक्स नही बल्कि ये प्लेन पर depend करता है. हवाई जहाज के टायर बदलने के लिए भी कार की तरह जैक का ही इस्तेमाल किया जाता हैं.

20. रात में लैंडिग करते समय प्लेन की लाईट इसलिए डिम कर दी जाती है ताकि आपकी आँखो की पुतलियाँ दोबारा सही आकार में आ जाए और यदि दुर्घटना हो जाए तो आप emergency के समय अंधेरे में देखने के थोड़े से सक्षम हो जाओ. आपकी जानकारी के लिए बता दूँ, कि यदि हम लाइटों के सामने है और एक दम से अंधेरा हो जाए तो हम कुछ भी नही देख पाते. धीरे-धीरे हमारी आँखे कुछ देखने के लायक होती हैं.

21. हमेशा हवाई जहाज के पिछले हिस्से में बैठना चाहिए. क्योकिं क्रैश होते समय पिछले हिस्से में बैठे यात्रियों के बचने की संभावना 40% ज्यादा होती है. ब्लैक बाॅक्स को भी पिछले हिस्से में रखा जाता हैं.

22. कई बार आसमान में सफेद लाइनें दिखाई देती है ऐसे लगता है जैसे कोई राॅकेट धुआँ छोड़ते हुए जा रहा है. दरअसल, जब प्लेन का इंजन ईंधन दहन के साथ अतिरिक्त भाप छोड़ता है तो यह भाप पंखो से बाहर निकलती है और जब आसमान में ठंडी हवा के संपर्क में आती है तो ये सफेद लाइन्स बनकर दिखने लगती है. ये ठीक उसी तरह होता है जैसे ठंड के मौसम में हम अपनी साँसे देख पाते हैं.

23. फोन का Airplane Mode क्या काम आता है ?
Ans. जब आप हवाई जहाज में सफर करते हो तो फोन को एयरप्लेन मोड पर लगाने के लिए इसलिए कहा जाता है क्योकिं हवाई जहाज पूरी तरह से एयर ट्रैफिक कंट्रोल द्वारा भेजे गए निर्देशों और रडार के सिग्नल पर निर्भर रहता है. ये सिग्नल एक fix frequency में भेजे जाते है और मोबाइल नेटवर्क इसे प्रभावित कर सकते हैं. इसलिए अच्छा यही है की विमान में सफर करते समय या तो अपने फोन को बिल्कुल बंद कर लें या फिर Airplane (Flight) Mode पर लगा दें.

24. यदि उड़ते जहाज का दरवाजा खुल जाए तो क्या होगा ?
Ans. जब एक बार जहाज उड़ने लगता है तो केबिन के अंदर pressure(दबाव) बनना शुरू हो जाता है. ये दबाव बाहर के दबाव की तुलना में बहुत अधिक होता है. विमान के दरवाजे भी इस दबाव को ध्यान में रखकर बनाए जाते है जिससे वो ना तो खुद खुले और ना किसी और से. विमान का दरवाजा पहले थोड़ा अंदर की तरफ खींचकर थोड़ा साइड में खिसकाकर फिर बाहर की तरफ खोला जाता हैं. इसलिए उड़ते जहाज का दरवाजा खुलना लगभग नामुमकिन है. बाई चांस अगर दरवाजा खुल भी जाता है तो ये सच है कि विमान में रखा सामान और उसमें बैठे लोग बाहर की तरफ उड़ने लगेगे. लेकिन ऐसा तभी संभव होगा जब केबिन के अंदर दबाव बहुत अधिक हो और विमान बहुत ऊंचाई पर उड़ रहा हो.

25. हवाई जहाज में की गई टाॅयलेट सीधी जमीन पर गिरती है क्या ?
Ans. **हाहाहा . अरे नही, हर हवाई जहाज में 200 गैलन का एक टैंक होता है यही पर सारी टाॅयलेट इकठ्ठी होती है. और पिछले 30 सालों से तो सभी प्लेनों में वैक्यूम टाॅयलेट होते है जो पानी और मल को अलग-अलग कर देते हैं. ये टैंक हर एयरपोर्ट पर खुलता है और इसे खाली कर दिया जाता हैं. तो अब अगली बार हवाई जहाज में खुलकर हल्के होना. बेझिझक.

इंसानी फितरत से जुड़े 10 Fact जो आप नहीं जानते होंगे

दुनिया FactPaliyal की चीजों से भरी पड़ी है. आज हम आपको FactPaliyal के कुछ फैक्ट्स बतायेंगे. जो आपको पहले नहीं पता होंगे. तो आइये जानते हैं ये Fact क्या हैं ?




1. अगर आप अपनी भावनाओं का इजहार नहीं करते हैं तो आप अवसाद के शिकार हो सकते हैं.

2. टमाटर खाने से सनबर्न को रोकने में मदद मिलती है.

3. मंगल पर जब सूर्यास्त होता है तो यह नीले रंग का होता है.

4. जो लोग छोटी-छोटी चीजों पर परेशान हो जाते हैं वो दूसरों के मुकाबले ज्यादा केयरिंग होते हैं.

5. एक अध्ययन के मुताबिक मरिजुआना शराब और तम्बाकू से कम हानिकारक है.

6. हाल ही में हुए शोध के मुताबिक पढ़ाई के समय चॉकलेट खाने से आपको चीजें जल्दी याद होती हैं.

7. वैज्ञानिकों के मुताबिक बच्चे अपनी से अपनी बुद्धि प्राप्त करते हैं. यानी की मां अगर बुद्धिमान है तो बच्चा भी बुद्धिमान होता है.

8. अमेरिका के 48 राज्यों में मारिजुआना अवैध है जबकि घोड़े के साथ सेक्स करना सिर्फ 27 राज्यों में ही अवैध है.

9. शोध के मुताबिक अगर आप मुस्कुरा रहे हैं तो आप मेकअप के मुकाबले 70 प्रतिशत ज्यादा आकर्षक लग रहे होते हैं.

10. आपकी जिंदगी में हमेशा एक व्यक्ति ऐसा होता है जिसे देखकर आप किसी भी स्थिति में मुस्कुरा सकते हैं. खराब से खराब स्थिति में भी आप उसे देखकर मुस्कुरा सकते हैं.

उम्मीद है आपको ये Fact पसंद आए होंगे. ऐसे ही और Fact के लिए रोज हमारी वेबसाइट पर आते रहिए और दोस्तों के साथ इन Fact को शेयर करते रहिए.

Facts about Blood in Hindi, रक्त: ‘खून’ से जुड़े 23 रोचक तथ्य

Amazing Facts about Blood in Hindi – खून के बारे में रोचक तथ्य

किसी में खून की कमी होती है तो कोई रक्तदान करता है… जब तक जीवन चलेगा तब तक खून से संबंध रहेगा ही। लगभग हर किसी ने अपनी आँखो से और अपने ही शरीर से निकला खून देखा है लेकिन इस बारे में जानकारी बहुत कमों को है। आज हम आपको रक्त के बारे में कुछ जबरदस्त रोचक तथ्य और कुछ बातें बताएगे जो शायद हिंदी में कही और ना मिले.

1. खून का पहला ट्रांसफर आज से लगभग 350 साल पहले 15 June, 1667 को किया गया था।

2. दुनिया का पहला Blood Bank, 1937 में बनाया गया था।

3. मानव के शरीर में खून की मात्रा कुल वजन का 7% है। खून की एक बूंद में 250 मिलियन कोशिकाएं होती हैं।

4. हमारे शरीर में रक्त का 70% भाग red blood cell के अंदर मौजूद hemoglobin में, 4% भाग मांसपेशियों के प्रोटीन मायोग्लोबिन में, 25% भाग लीवर, अस्थिमज्जा, प्लीहा व गुर्दे में होता है और बाकि बचा 1% रक्त प्लाजमा के तरल अंश व कोशिकाओं के एंजाइम्स में होता है।

5. हर 3 सेकेंड में भारत में किसी न किसी को खून की आवश्यकता होती है। हर 3 में से 1 व्यक्ति को जीवन में कभी न कभी खून की आवश्यकता पड़ती है।

6. हमारी नसों में खून 400 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ता है और पूरे दिन में लगभग 9600 km की दूरी तय करता है।

7. यदि हमारा दिल शरीर से बाहर खून पंप करे तो यह खून को 30 मीटर ऊपर उछाल सकता है।

8. मजबूरी में नारियल पानी को ब्लड प्लाज्मा की जगह चढ़ाया जा सकता है।

9. मनुष्य का रक्त केवल 4 तरह (O, A, B, AB) का होता हैं लेकिन गायों में लगभग 800, कुत्तो में 13 और बिल्लियों में 11 तरह का रक्त पाया जाता हैं.

10. सिर्फ मादा मच्छर ही खून चूसती है नर मच्छर शाकाहारी होते है ये सिर्फ मीठे तरल पदार्थ पीते है। मादा मच्छर अपने वजन से 3 गुना ज्यादा खून पी सकती है।

11. आपको लगता होगा कि मच्छर थोड़ा सा खून पीते है लेकिन आपको बता दे कि 12 लाख मच्छर आपका पूरा खून चूस जाएगे। मच्छर “O” ग्रुप का खून चूसना पसंद करते है।

12. एक नवजात शिशु में सिर्फ 1 कप (250ml) खून होता है और एक जवान आदमी में लगभग 5 लीटर खून हो सकता है।

13. मौत के बाद शरीर का जो अंग धरती के सबसे नजदीक होता हैं खून का बहाव भी उसी तरफ हो जाता हैं और फिर खून जम जाता हैं एसा शायद गुरूत्वाकर्षण के कायण होता है।

14. गर्भवती और स्तनपान करवाने वाली महिलाएँ खून दान नही कर सकती।

15. हमारे शरीर में लगभग 0.2 मिलीग्रॅाम तक सोना होता है और इसकी सबसे आधिक मात्रा खून में पाई जाती है।

16. जापान में लोग ब्लड ग्रुप के माध्यम से ही आदमी के व्यक्तित्व का अंदाजा लगा लेते है।

17. James Harrison, नाम का व्यक्ति पिछले 60 सालों में 1,000 बार खून दान कर चुका है।

18. ब्राजील देश में एक आदिवासी समूह है बोरोरो। हैरानी की बात ये है कि इस समूह के सभी लोगो का एक ही ब्लड ग्रुप “O” है।

19. लगभग सभी में लाल रंग का खून पाया जाता है लेकिन मकड़ी और घोंघा में हल्के नीले रंग का खून पाया जाता है।

20. HP प्रिंटर की काली स्याही खून से ज्यादा महंगी है।

21. स्वीडिश में जब कोई खून दान करता है तो उसे “Thank You” का मैसेज किया जाता है और ऐसा ही मैसेज तब भी किया जाता है जब उसका खून किसी के काम आता है।

22. शारीरक तौर पर एक ही समय पर पेशाब करना और रक्त देना असंभ्व है।

23. कई बार जब हम आसमान की तरफ देखते है तो हमारी आँखो के सामने थोड़े सफेद-सफेद से डाॅट्स घूमने लगते है। दरअसल ये हमारी white blood cells होती है।

तो दोस्तों आपको ये जानकारी कैसी लगी कमेंट के माध्यम से बताएँ। आते रहा करो यार…